युवा ही दिलाएंगे भारत को विश्व गुरु का दर्जा-जितेंद्र फौजी।
ऋषिकेश
युवा ही दिलाएंगे भारतवर्ष को विश्व गुरु का दर्जा-जितेंद्र फौजी।
आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी ने जितेंद्र फौजी को उनके कार्यो के लिए सम्मानित किया।इस अवसर पर जितेंद्र फौजी ने हिंदी संवाद से वार्ता में बताया कि आज दुनिया मे भारत सबसे युवा देश है, भारत को पूर्व में विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त था। जब दुनिया शिक्षा के ककहरा का ज्ञान ले रही थी उस समय भारत मे विश्वविद्यालय हुआ करते थे। भारत ने तमाम अविष्कार किये,धर्म ज्ञान दिया लेकिन मध्य में कुछ शताब्दियों में विदेशी आक्रांताओं के कारण वह संस्कृति ज्ञान वैभवता सब नष्ट हो गई।
उन्होंने कहा हमारे यहाँ दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रँथ है जिन्हें हम वेद कहते हैं।हमारे यहाँ वायु विज्ञान नाड़ी विज्ञान, अर्थ शास्त्र ,आयुर्वेद, शल्य चिकित्सा, वास्तु, तकनीक , सैन्य शास्त्र आदि विधाएं तब से हैं जब दुनिया शिक्षा नही जानती थी।यह कहना गलत न होगा कि दुनिया दुनिया के अधिकांश अविष्कार भारत से चुराये गये हैं और हम मूक बने देखते रहे।आज सौभाग्य से देश का नेतृत्व सक्षम हाथों में है जिससे कहना अतिश्योक्ति न होगी कि देश युवा शक्ति व कुशल मार्गदर्शन के बल पर विश्व गुरु बनने को मचल रहा है। हम दुनिया मे बड़ी ताकत बन कर उभरे हैं।कोरोना काल मे चिकित्सा हो या अर्थ जब सारी दुनिया संकटो से उभरने को हाथ पैर मार रही है ऐसे में भारत ने स्वम को हर मोर्चे पर सिद्ध किया है।भारत डॉ हेडगेवारजी व गोलवरकर जी के सपनो का देश बनने को अग्रसर है।
Comments
Post a Comment