Posts

Showing posts from April, 2022

युवा ही दिलाएंगे भारत को विश्व गुरु का दर्जा-जितेंद्र फौजी।

Image
ऋषिकेश युवा ही दिलाएंगे भारतवर्ष को विश्व गुरु का दर्जा-जितेंद्र फौजी। आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी ने जितेंद्र फौजी को उनके कार्यो के लिए सम्मानित किया।इस अवसर पर जितेंद्र फौजी ने हिंदी संवाद से वार्ता में बताया कि आज दुनिया मे भारत सबसे युवा देश है, भारत को पूर्व में विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त था। जब दुनिया शिक्षा के ककहरा का ज्ञान ले रही थी उस समय भारत मे विश्वविद्यालय हुआ करते थे। भारत ने तमाम अविष्कार किये,धर्म ज्ञान दिया लेकिन मध्य में कुछ शताब्दियों में विदेशी आक्रांताओं के कारण वह संस्कृति ज्ञान वैभवता सब नष्ट हो गई। उन्होंने कहा हमारे यहाँ दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रँथ है जिन्हें हम वेद कहते हैं।हमारे यहाँ वायु विज्ञान नाड़ी विज्ञान, अर्थ शास्त्र ,आयुर्वेद, शल्य चिकित्सा, वास्तु, तकनीक , सैन्य शास्त्र आदि विधाएं तब से हैं जब दुनिया शिक्षा नही जानती थी।यह कहना गलत न होगा कि दुनिया दुनिया के अधिकांश अविष्कार भारत से चुराये गये हैं और हम मूक बने देखते रहे।आज सौभाग्य से देश...