शादी की नॉट शीट
हमने अपनी खूबियां लिखी और टाइपिंग हेतू रवि जी की ओर बढ़ा दी। रवि जी के मन मे पता नही क्या आया उन्होंने नोटशीट बनाई और फाइल चला दी। फाइल क्या थी वो थी खुद में बड़ा बबंडर, उस पर लिखा था जितेंद्र की शादी का टेंडर। नॉटशीट कुछ इस प्रकार थी, लम्बाई साढ़े पांच फिट सिर गंजा चेहरा गोल, छाती चालीस इंच बाकी सारा गोलमटोल। हिस्से में दस बीघा जमीन घर मे दो कक्ष, खाना अच्छा बनाता है और ग्रह कार्य मे दक्ष। इनकी शादी का सुझाव प्रस्तावित है, अग्रिम कार्यवाई हेतू टिप्पणी पत्र सेवा में प्रेषित है। मोनिका मैम ने अपनी सहमति लगा दी, और फाइल गौरव सर के लिये बढ़ा दी। गौरव सर ने लिखा इनकी शादी जरूर कीजिये, पर पत्नी टेंडर की बजाय जेम से लीजिये। जेम का नाम सुनते ही बस शादी की उम्मीदें डार्क हो गई, और शादी के टेंडर की फाइल एकाउंट ऑफिस मार्क हो गई। एकाउंट ऑफिस ने लिखा दूल्हा गंजा और मोटा है तो क्या हुआ, इसकी कीमते मत गिराइये, प्रोप्राइट्री आईटम है gfr 166 में पी-3 पी-2 फार्म लगाइये। डीडीए साहब ने कुछ ऐसा लिखा था कि शादी के चक्कर मे ना पड़े इसमे हैं बड़े धोखे, अगर फिर भी मान नही रहा तो मेरी तरफ से ओके। एफ ए साहब ने ...