Posts

Showing posts from July, 2024

पेड़ लगा कर उसकी देखभाल संतान की तरह करें: विजय जुनेजा

Image
ऋषिकेश               आज माधव सेवा विश्राम सदन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के स्वयंसेवको द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया I इस अवसर उनके द्वारा फलदार व छायादार वृक्ष लगाये I वृक्षारोपण में छोटे छोटे बच्चो ने बढचढ़ कर भाग लिया I कार्यक्रम के उपलक्ष में वरिष्ठ प्रचारक विजय जुनेजा जी ने स्वयंसेवको को हरेला का महत्त्व बताया I  वीरभद्र मंदिर मार्ग पर स्तिथ माधव सेवा विश्राम सदन में हरेला के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया, इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक विजय जुनेजा जी ने कहा कि मानव शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है, जिन्हें शरीर प्रतिदिन प्रकृति के माध्यम से गृहण करता है I जल एवं पर्यावरण मानव जीवन का अभिन्न अंग है यदि हम प्रकृति एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं तो यह ईश्वर की सबसे अच्छी साधना है I हमारे बड़ों ने जो पर्यावरण की अलख जगे थी उसका उद्देश्य यह है कि हम अपने पर्यावरण को इन पर्वो के माध्यम से सुरक्षित रख सकेI वास्तव में यह पर्व एक मार्गदर्शन व उत्प्रेरक का दिवस है जिसस...