शादी की नॉट शीट
हमने अपनी खूबियां लिखी और टाइपिंग हेतू रवि जी की ओर बढ़ा दी।
रवि जी के मन मे पता नही क्या आया उन्होंने नोटशीट बनाई और फाइल चला दी।
फाइल क्या थी वो थी खुद में बड़ा बबंडर,
उस पर लिखा था जितेंद्र की शादी का टेंडर।
नॉटशीट कुछ इस प्रकार थी,
लम्बाई साढ़े पांच फिट सिर गंजा चेहरा गोल,
छाती चालीस इंच बाकी सारा गोलमटोल।
हिस्से में दस बीघा जमीन घर मे दो कक्ष,
खाना अच्छा बनाता है और ग्रह कार्य मे दक्ष।
इनकी शादी का सुझाव प्रस्तावित है,
अग्रिम कार्यवाई हेतू टिप्पणी पत्र सेवा में प्रेषित है।
मोनिका मैम ने अपनी सहमति लगा दी,
और फाइल गौरव सर के लिये बढ़ा दी।
गौरव सर ने लिखा इनकी शादी जरूर कीजिये,
पर पत्नी टेंडर की बजाय जेम से लीजिये।
जेम का नाम सुनते ही बस शादी की उम्मीदें डार्क हो गई,
और शादी के टेंडर की फाइल एकाउंट ऑफिस मार्क हो गई।
एकाउंट ऑफिस ने लिखा दूल्हा गंजा और मोटा है तो क्या हुआ,
इसकी कीमते मत गिराइये,
प्रोप्राइट्री आईटम है gfr 166 में पी-3 पी-2 फार्म लगाइये।
डीडीए साहब ने कुछ ऐसा लिखा था कि
शादी के चक्कर मे ना पड़े इसमे हैं बड़े धोखे,
अगर फिर भी मान नही रहा तो मेरी तरफ से ओके।
एफ ए साहब ने लिखा कि मोटे के इतने रेट कैसे लगा दिये बिडर बिदक जाएंगे,
इतने में तो दो तीन दूल्हे आ जाएंगे।
फाइल निदेशक कार्यालय गई हमारी ,
हार्टबीट फूल स्पीड पर थी हमारी।
डायरेक्टर साहब ने लिखा नेककार्य में देर ना कीजिये,
जैसे भी मिले पत्नी लाकर दीजिये।
खैर हमारे घर कई पार्टी आयी बोली लड़का बुलाइये,
उनमे से एक बोला बाकी बात बाद में पहले इसके सर बाल लगवाये।
दूसरे ने कहा लड़का तेज है,लगता है इसकी कोई सैटिंग है।
तीसरे ने उसे चुप किया और बोला बाद में बताएंगे ये प्रिविड मीटिंग है।
खैर साहब हमारा टेक्निकल फाइनेंशियल इवेलुवेशन हुआ,
तब कहीं जाकर पत्नी आयी और हमारा विवाह हुआ।
पत्नी क्या ऐसे लगती थी जैसे हो हमारी आंटी,
माथे पर लिखा था तीन साल की पूर्ण वारंटी।
उन्होंने पहले ही दिन वारंटी में संशय का बीज बो दिया,
छोटी सी बात पर हमें पकड़ कर धो दिया।
हमने पिता जी से कहा कि पत्नी मारती है पिटती है छलती है,
पिताजी बोले ठीक तो है दहेज की चीज इतने दिन ही चलती है।
जितेंद्र शर्मा
Comments
Post a Comment